बनकटी। ब्लाॅक सभागार में शनिवार को ग्राम प्रधानों एवं पंचायत सचिवों के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। 86 प्रधानों में 61 प्रधान शामिल हुए।प्रशिक्षण के दौरान ट्रेनर राजेश श्रीवास्तव व दीनानाथ ने प्रधानों और पंचायत सचिवों को एसडीजी एवं एलएसडीजी तथा योजनाओं की तकनीकी एवं व्यावहारिक जानकारी दी। इस दौरान रामकेश चौधरी, राजेंद्रनाथ चौधरी, सर्वेश चौधरी, श्याम सुंदर पांडेय, राम किशुन चौधरी, शरद कुमार, सहित सचिव उपस्थित रहे। संवाद