फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कोरोना पॉजिटिव युवक के गांव पहुंची टीम, लिए 44 नमूने

Mon, 03 Apr 2023 05:12 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
विज्ञापन
सदर क्षेत्र के रानीपुर गांव में कोविड पॉजटिव के परिजनों का सैंपल लेती स्वास्थ्य विभाग की टीम।
विज्ञापन
बस्ती जिले में नगर बाजार क्षेत्र के रानीपुर गांव का युवक कोरोना संक्रमित पाया गया है। लखनऊ की निजी पैथाेलॉजी की जांच रिपोर्ट में वह पॉजिटिव आया है। जानकारी होने के बाद रविवार को मरवटिया स्वास्थ्य केंद्र की टीम रानीपुर गांव पहुंची। गांव में छिड़काव के बाद 44 लोगों का नमूना एकत्रित किया गया है। टीम ने परिवार के लोगों को जांच रिपोर्ट आने तक क्वारंटीन रहने को कहा है। स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. एके कुशवाहा के मुताबिक युवक की लोगों से मुलाकात व आने जाने की हिस्ट्री भी खंगाली जा रही है।
विज्ञापन


जिले में कोरोना का पहला मरीज मिला है। युवक गोरखपुर की एक निजी कंपनी में लेखाकार के पद पर तैनात था। हृदय की बीमारी के चलते वह छुट्टी लेकर फरवरी में ही घर चला आया था। 30 मार्च को वह लखनऊ के एक निजी अस्पताल में पहुंचा। वहां उसकी जांच कराई गई। युवक के कोरोना संक्रमित होने की सूचना 31 मार्च की देर रात स्वास्थ्य विभाग को मिली। सीएमओ डॉ. आरपी मिश्र ने गांव में निरोधात्मक कार्रवाई के लिए मरवटिया के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. विवेक विश्वास को निर्देश दिए। रविवार की दोपहर चार सदस्यीय टीम गांव में पहुंची। यहां परिवार के अलावा आसपास के लोगों का नमूना एकत्रित किया।

दिसंबर में गोंडा रेलवे स्टेशन पर मिला था बस्ती का केस
कोरोना करीब-करीब समाप्त होने के बाद दिसंबर 2022 में गोंडा रेलवे स्टेशन पर बस्ती से पहुंचे एक युवक का नमूना जांच में पॉजिटिव मिला था। उसे वहीं भर्ती कर लिया गया। उसके तीन माह बाद दूसरा केस जिले में आया है। इसकी पुष्टि सीएमओ आरपी मिश्र ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें