फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: फार्मासिस्ट महिला विंग की अध्यक्ष बनीं अंजली

Mon, 03 Apr 2023 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
फार्मासिस्ट एसोसिएशन की महिला विंग की अंजली बनीं जिला अध्यक्ष।
विज्ञापन
बस्ती। अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन महिला विंग की जिलाध्यक्ष अंजली मिश्रा को, जबकि गिरजेश सेन को जिला उपाध्यक्ष नामित किया गया है। यह निर्णय रविवार को स्टेशन रोड स्थित होटल में संगठन की बैठक में लिया गया। बैठक में फार्मासिस्टों की समस्याओं पर विचार के साथ ही एसोसिएशन के विस्तार का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

एसोसिएशन जिलाध्यक्ष प्रमेन्द्र कुमार ने कहा कि उत्तर प्रदेश में पीपीआर एक्ट 2015 को लागू कराने, फार्मासिस्टों की नियुक्ति सुनिश्चित कराने की दिशा में एसोसिएशन का प्रयास लगातार जारी है। प्रदेश सचिव विजय पांडेय ने कहा कि संगठन अपनी मांगों को लेकर एकजुटता प्रदर्शित करे जिससे अपनी शक्ति का एहसास कराया जा सके।
इस मौके पर सेराज अहमद, अजय चौधरी, सिद्धार्थ सिंह, फारूक अब्दुल्ला, अभिषेक उपाध्याय, पवन कुमार, वृजेन्द्र कुमार, सत्यम श्रीवास्तव, विक्रम शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें