फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बाल अपचारियों को शिफ्ट करने के लिए टीम गठित

Wed, 03 Apr 2024 01:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। डीएम अंद्रा वामसी ने राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर) का निरीक्षण किया। यहां बाल अपचारियों की संख्या में हो रही बढ़ोत्तरी पर उन्हें अन्यत्र शिफ्ट करने पर जोर दिया। इसके लिए डीएम ने सेल्टर होम, जिला कारागार का भी जायजा लिया।
विज्ञापन

डीएम ने बाल अपचारियों को शिफ्ट करने के लिए एडीएम की अध्यक्षता में टीम गठित की है। इसमें जेल अधीक्षक, प्रोबेशन अधिकारी, संप्रेक्षण गृह अधीक्षक को शामिल किया गया है।
पिछले दिनों न्यायिक अधिकारियों के निरीक्षण के दौरान भी किराए के भवन में चल रहे संप्रेक्षण गृह को संकीर्ण बताया गया था। निर्देश दिए गए थे इसे कहीं अन्य स्थानांतरित किया जाए। मगर यह व्यवस्था नहीं बन पाई। डीएम ने निर्देश दिए कि यह टीम जिला कारागार में बाल अपचारियों को शिफ्ट करने संबंधी नियमावली रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। इसके बाद जिला जज माॅनिटरिंग सेल के माध्यम से शासन को भेजा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें