फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: गले में खराश के साथ बढ़ गए सांस के रोगी

Wed, 03 Apr 2024 01:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम का असर
विज्ञापन

जिला अस्पताल में आ रहे 100 में 10 मरीजों में सांस की बीमाारी
जिला अस्पताल के मेडिकल वार्ड में बढ़ी मरीजों की संख्या

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जिला अस्पताल में गले में खराश वाले मरीजों की संख्या बढ़ रही है। बदले मौसम की चपेट में आए मरीज बुखार के साथ सांस की तकलीफ से परेशान हैं। गंभीर रोगियों को भर्ती किया जा रहा है। आईसीयू फुल हो चुका है।

पिछले कई दिनों से मौसम में बदलाव देखने को मिला है। रात में ठंडा महसूस होता है। जबकि दिन में तेज धूप के साथ गर्मी से लोग परेशान हैं। इससे वायरल फीवर, उल्टी-दस्त और गले में इंफेक्शन आदि की समस्या बढ़ गई है। जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. अंकित चतुर्वेदी के कक्ष में मंगलवार को मरीजों की भीड़ थी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बदले मौसम के कारण वायरल फीवर, सांस रोगी और उल्टी-दस्त से परेशान मरीज ज्यादा आ रहे हैं। गंभीर मरीज को भर्ती किया जा रहा है। शेष को दवा देकर घर भेज दिया जा रहा है। मेडिकल वार्ड में भी सभी बेड फुल दिखे। अधिकतर मरीज पेट में दर्द लिए परेशान थे। बच्चों में भी बुखार की समस्या बढ़ गई है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. रजत पांडेय ने कहा कि मौसम में उतार-चढ़ाव वायरल संक्रमण के अनुकूल मौसम होता है। इससे बचने की जरूरत होती है। इस मौसम में एसी व कूलर का प्रयोग खतरनाक साबित हो सकता है। इसके अलावा ठंडा पानी या कोई भी ठंडा पेय पदार्थ का प्रयोग नहीं करना चाहिए। यदि गले में खराश है तो गलाला करें। दवा भी ले सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें