फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: ऑनलाइन हाजिरी का विरोध... काली पट्टी बांधकर किया शिक्षण कार्य

Tue, 09 Jul 2024 02:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
कुदरहा के कंपोजिट विद्यालय चकदहा में हाथ में काली पट्टी बांधकर विरोध करते ​शिक्षक।
विज्ञापन
आज से चरणवार विरोध प्रदर्शन करेगा प्राथमिक शिक्षक संघ
विज्ञापन

मांगें पूरी न होने तक झुकने का तैयार नहीं शिक्षक संगठन
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। सोमवार से परिषदीय विद्यालयों में लागू हुई ऑनलाइन हाजिरी का शिक्षकों ने हाथ में काला फीता बांधकर विरोध किया। शिक्षक संगठनों ने दावा किया सोमवार को जिले में एक भी विद्यालय ने ऑनलाइन हाजिरी नहीं लगाया है। हालांकि शिक्षण कार्य पूर्व की भांति चलता रहा। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष चंद्रिका सिंह ने कहा कि जब तक शिक्षकों की मांगों को पूरा नहीं किया जाता तब तक ऑनलाइन हाजिरी का विरोध जारी रहेगा।
प्रेस क्लब में आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि शिक्षकों के लिए 31 ईएल, 15 सीएल, 15 हॉफ सीएल, चिकित्सा प्रतिपूर्ति व पुरानी पेंशन की मांग लंबे समय से की जा रही है। जब तक मांगों को पूरा नहीं किया जाता है। तब तक ऑनलाइन हाजिरी का विरोध किया जाएगा। बताया कि 9 जुलाई से चरणवार विरोध प्रदर्शन शुरू किया जाएगा। संघ के जिला मंत्री बालकृष्ण ओझा, राजकुमार तिवारी, शिवरतन, दुर्गेश यादव, सुधीर तिवारी, शिव प्रकाश सिंह आदि मौजूद रहे।रा
विज्ञापन

ष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर ऑनलाइन हाजिर व्यवस्था पर आक्रोश जताया है। महासंघ के जिलाध्यक्ष डॉ. अरविंद कुमार निषाद ने बताया कि सरकार शिक्षकों का शोषण कर रही है। मौके पर अटल बिहारी गौड़, कुंवर राकेश प्रताप सिंह, धर्मेंद्र उपाध्याय, अमरेंद्र चौधरी, विनय प्रकाश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

....

शिक्षण कार्य करते हुए किया विरोध
भानपुर/बनकटी। रामनगर ब्लाॅक के नाथपुर, बड़ोखर, करायन, जगदीशपुर नौगढवा, परसोनिया आदि विद्यालयों के शिक्षकों ने विरोध किया। बनकटी संवाद के अनुसार, क्षेत्र के एकमा, कमोखर, खोरिया, गुलरिहा सिरमा, मथौली, सोभनपार,देवमी आदि विद्यालयों में शिक्षकों ने शिक्षण कार्य करते हुए ऑनलाइन हाजिरी का विरोध किया। कलवारी संवादद के अनुसार, कंपोजिट विद्यालय के शिक्षकों ने ऑनलाइन हाजिरी का विरोध किया। मुंडेरवा संवाद के अनुसार, क्षेत्र के सभी परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों ने ऑनलाइन हाजिरी का विरोध किया। हर्रैया तहसील क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों में शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर विरोध किया।
...
कोट
हाजिरी का डाटा शासन से मंगलवार तक प्राप्त हो होगा। शिक्षक संगठनों ने विरोध किया है। संगठनों से वार्ता कर समस्या का समाधान कराया जाएगा।
-अनूप कुमार, बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें