पुलिस लाइंस में डीजे संचालकों के साथ बैठक
बस्ती। आगामी त्योहारों मोहर्रम और कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए सोमवार को पुलिस लाइंस सभागार में जनपद के डीजे संचालकों के साथ गोष्ठी की गई। संवेदशनशील स्थानों पर ड्रोन कैमरों से निगरानी की जाएगी।
बैठक में एएसपी ओपी सिंह ने कांवड़ यात्रा के दौरान पार्किंग व्यवस्था, रूट डायवर्जन, शुद्ध पेयजल व्यवस्था, समुचित प्रकाश की व्यवस्था, चिकित्सा शिविर, एंबुलेंस व्यवस्था के लिए स्थान चिह्नित करने के संबंध में विस्तृत विचार विमर्श किया।
उन्होंने कहा कि कहा कि निर्धारित डेसिबल का ही प्रयोग करें। बताया कि मिश्रित आबादी वाले स्थानों पर नियमित गश्त की जा रही है। अराजकता, सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वालों पर तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। संवाद