फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: परिषदीय विद्यालयों के शिक्षक सीखेंगे आईसीटी प्रोग्राम

Tue, 19 Dec 2023 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
डायट में तीन दिवसीय प्रशिक्षण का हुआ शुभारंभ
विज्ञापन


संवाद न्यूज़ एजेंसी

बस्ती। परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों को सूचना संप्रेषण तकनीकी (आईसीटी) के तहत उन्हें कक्षा शिक्षण में हुनरमंद बनाने के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ सोमवार को हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) के विवेकानंद सभागार में प्राचार्य संजय कुमार शुक्ल एवं प्रशिक्षण नोडल प्रवक्ता शशि दर्शन त्रिपाठी ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप जलाकर किया।

डायट प्राचार्य संजय कुमार शुक्ल ने कहा कि आज जीवन के हर क्षेत्र में आईसीटी की उपयोगिता बढ़ती जा रही है। शिक्षा और शिक्षण, छात्र और शिक्षक कोई भी इससे अछूता नहीं है। परिषदीय विद्यालयों में शिक्षकों के लिए वितरित किए गए टैबलेट का जिक्र करते हुए कहा कि यह काफी हद तक विद्यालय में आपकी आईसीटी संबंधी जरूरतों को पूरा करने में सक्षम है।
विज्ञापन

प्रशिक्षण के नोडल प्रवक्ता शशि दर्शन त्रिपाठी ने कहा कि यह प्रशिक्षण आईसीटी के प्रयोग में न केवल दक्षता प्रदान करने का कार्य करेगा, बल्कि इसके माध्यम से शिक्षण अधिगम प्रक्रिया को सुगम, सरल और रुचिकर बनाने में सफल हो सकेंगे। प्रशिक्षण को दो चरणों में आयोजित किया गया है। इसमें 300 प्रतिभागी शिक्षकों को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य रखा गया है। प्रथम बैच में जिले के आठ ब्लॉक से 150 शिक्षक प्रतिभाग कर रहे हैं।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षकों को प्रशिक्षण संदर्भदाता विमल आनंद, शुभेंदु सिंह, रमेश विश्वकर्मा, नीरज चौधरी, अभिषेक श्रीवास्तव व राजकांत ने ब्रीफ हिस्ट्री ऑफ कंप्यूटर्स, एडवांटेज ऑफ यूजिंग कंप्यूटर्स, टाइप्स ऑफ़ कंप्यूटर्स, ओवरव्यू ऑफ डेस्कटॉप एंड लैपटॉप, लर्न टू माउस, लर्न टू कीबोर्ड, हाउ टू ओपन द सिस्टम, हाउ टू कनेक्ट प्रिंटर/प्रोजेक्टर, हाउ टू कनेक्ट स्मार्ट टीवी, हाउ टू कनेक्ट डिफरेंट डिवाइसेज यूजिंग एमएस वर्ड आदि के बारे में जानकारी दी गई। इस मौके पर अलीउद्दीन खान, अजय प्रकाश मौर्य, वर्षा पटेल, सरिता चौधरी, आदि मौजूद रहें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें