फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: शिक्षकों को रोबोटिक्स से थ्रीडी मॉडल तक का दिया प्रशिक्षण

विज्ञापन
पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय परसा जागीर में विज्ञान संबं​धित प्रशिक्षण प्राप्त करते शिक्षक। स्रोत - फोटो : Archive
विज्ञापन
गौर। विज्ञान की पढ़ाई को प्रयोगात्मक और रुचिकर बनाने के लिए शनिवार को सदर ब्लॉक के पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय परसा जागीर में विज्ञान प्रयोगशाला प्रशिक्षण हुआ। इसमें 13 पीएमश्री कंपोजिट विद्यालयों के 26 शिक्षकों को विज्ञान के विभिन्न उपकरणों के संचालन, रोबोटिक्स और थ्रीडी मॉडल तैयार करने का प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

बीएसए अनूप कुमार निर्देशन में आयोजित जनपद स्तरीय प्रशिक्षण का शुभारंभ ग्राम प्रधान राममूरत और विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ. शिव प्रसाद ने किया। महाराष्ट्र की रोबोकार्ट कंपनी के प्रशिक्षक मयंक वाजपेयी ने शिक्षकों को न्यूटन क्रैडल, डायनेमो मोटर, टेलीस्कोप, पेरिस्कोप, मैग्नेटिक कंपास और अन्य वैज्ञानिक उपकरणों के कार्य करने के सिद्धांतों की जानकारी दी। साथ ही रोबोटिक्स में सेंसर के उपयोग और विभिन्न उपकरणों के संचालन की विधि समझाई।
प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को ब्रेडबोर्ड और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की मदद से पीसीबी डिजाइनिंग, रोबोट डिजाइन करने तथा थ्रीडी प्रिंटर से मॉडल तैयार करने की प्रक्रिया भी बताई गई। प्रशिक्षक ने पेरिस्कोप, टेलीस्कोप और कैलिडोस्कोप जैसे उपकरणों के उपयोग का व्यावहारिक ज्ञान दिया। प्रधानाध्यापक ने कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण से शिक्षकों को विज्ञान के प्रयोगों और आधुनिक तकनीक की जानकारी मिलती है।
विज्ञापन

प्रशिक्षित शिक्षक विद्यालयों में विद्यार्थियों के साथ इस ज्ञान को साझा करेंगे, जिससे बच्चों में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ेगी और उन्हें प्रयोग करके सीखने का अवसर मिलेगा। राम गोपाल पाठक, भास्कर मिश्रा, प्रमोद कुमार पासवान, दिनेश कुमार, श्रीराम यादव, विद्यासागर वर्मा, अजय वर्मा, पूनम शर्मा, अभिषेक कुमार और राजेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें