फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: टेट के सवाल को लेकर शिक्षकों का मशाल जुलूस 13 को

Fri, 10 Apr 2026 01:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ के आह्वान पर 13 अप्रैल को टेट के सवाल को लेकर मशाल जुलूस निकाला जाएगा। बृहस्पतिवार को प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष एवं अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक संघ के संयोजक उदय शंकर शुक्ल के नेतृत्व में तैयारी बैठक प्रेस क्लब में संपन्न हुई।
विज्ञापन

उदय शंकर शुक्ल ने कहा कि टेट की अनिवार्यता समाप्त किए जाने की मांग को लेकर शिक्षकों ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्य न्यायाधीश, नेता प्रतिपक्ष और यूपी के मुख्यमंत्री आदि को पत्र भेजा गया था। इसके बावजूद अभी तक कोई पहल नहीं हुई। 13 अप्रैल को जनपद स्तर पर मशाल जुलूस के बाद तीन मई को लखनऊ में महारैली आयोजित किया गया है। तैयारी बैठक में अध्यक्ष तौआब अली, जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के अध्यक्ष अंबिका पांडेय, माध्यमिक शिक्षक संघ एकजुट के अध्यक्ष अजय वर्मा, टीएससीटी के अध्यक्ष प्रमोद ओझा, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री राघवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मशाल जुलूस की सफलता के लिए संपर्क अभियान चलाया रहा है।
सर्वसम्मत से निर्णय लिया गया कि मशाल जुलूस कार्यक्रम प्रेस क्लब बस्ती से जिलाधिकारी कार्यालय तक निकलेगा। जिलाधिकारी कार्यालय पर ज्ञापन भी सौंपा जाएगा। सभी संगठन जलूस कार्यक्रम में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें