बस्ती। अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ के आह्वान पर सोमवार को टेट के सवाल को लेकर शिक्षकों ने मशाल जुलूस निकाला। इसके पूर्व प्रेस क्लब सभागार में शिक्षकों की बैठक हुई। जिसमें परसुरामपुर ब्लाॅक अध्यक्ष नरेंद्र दूबे के स्वागत के साथ ही संघर्ष की रणनीति पर विचार किया गया। टेट के सवाल पर शिक्षक प्रेस क्लब से हाथों में मशाल, मोमबत्ती और तख्तियां लिए शास्त्री चौक होते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे, जहां उप जिलाधिकारी को प्रधानमंत्री और केंद्रीय शिक्षा मंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया।
प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष एवं अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक संघ के संयोजक उदय शंकर शुक्ल ने कहा कि टेट की अनिवार्यता समाप्त किए जाने की मांग को लेकर शिक्षकों ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्य न्यायाधीश, नेता प्रतिपक्ष और यूपी के मुख्यमंत्री आदि को पाती भेजी गई। इसके बावजूद अभी तक कोई रचनात्मक पहल नहीं हुआ। मशाल जुलूस के बाद तीन मई को लखनऊ में महारैली आयोजित किया गया है। उन्होंने शिक्षकों का आह्वान किया कि अनिवार्य रूप से अपनी एकजुटता बनाए रखें जिससे टेट की समस्या का हल निकले।
अटेवा के अध्यक्ष तौआब अली, जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के अध्यक्ष अंबिका पांडेय, माध्यमिक शिक्षक संघ एकजुट के अध्यक्ष अजय वर्मा ,टीएससीटी के अध्यक्ष प्रमोद ओझा, जर्नादन शुक्ल, इजहारूल हक, आनंद दूबे, दीपक सिंह प्रेमी, अभय सिंह यादव, राजकुमार सिंह, राजीव पांडेय जिला प्रवक्ता सूर्य प्रकाश शुक्ल, सुनीता चौधरी सहित अन्य माैजूद रहे।