बस्ती। प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक प्रेस क्लब सभागार में हुई। निर्णय हुआ कि 5 जुलाई को बीआरसी पर शिक्षक बैठक कर आंदोलन पर विचार करेंगे और 7 जुलाई को बीएसए कार्यालय से प्रदर्शन करते कलक्ट्रेट आएंगे और ज्ञापन देंगे। संगठन के पदाधिकारी मर्ज हुए या होने वाले विद्यालयों पर पहुंचेंगे। विद्यालय प्रबंध समिति और ग्राम प्रधानों से मर्जर के निर्णय पर अपनी सहमति न देने की अपील करेंगे।
सर्वसम्मति से नंद किशोर चौधरी को जनपदीय प्रचार मंत्री घोषित किया गया। जिलाध्यक्ष उदयशंकर शुक्ल ने कहा कि सरकार 50 छात्रों से कम संख्या वाले विद्यालयों को युग्मित करने का अपना निर्णय वापस ले। जिला मंत्री राघवेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष अभय सिंह यादव, राजकुमार सिंह, राम प्रकाश शुक्ल, देवेंद्र वर्मा, दिवाकर सिंह, चंद्रभान चौरसिया आदि शामिल रहे।