बेसिक शिक्षकों ने सांसद राम प्रसाद चौधरी को सौंपा ज्ञापन- विज्ञप्ति
बस्ती। टीईटी की अनिवार्यता के खिलाफ सेवारत शिक्षकों ने आंदोलन तेज कर दिया है। सोमवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष उदय शंकर शुक्ल के नेतृत्व में प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सांसद राम प्रसाद चौधरी को सौंपा गया।
कहा है कि यदि केंद्र सरकार और शिक्षा मंत्रालय ने हस्तक्षेप नहीं किया तो देश के 15 लाख से अधिक शिक्षकों की नौकरी पर संकट खड़ा हो जाएगा। सांसद ने कहा कि वे प्रधानमंत्री को पत्र लिखेंगे और समय मिलने पर उनके समक्ष शिक्षकों का पक्ष रखेंगे। जिला प्रवक्ता सूर्यप्रकाश शुक्ल, उपाध्यक्ष महेश कुमार, मंत्री राघवेन्द्र प्रताप सिंह, सदर अध्यक्ष शैल कुमार शुक्ल आदि शामिल रहे।