बस्ती। शुक्रवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला सह-संयोजक विजय प्रकाश चौधरी के नेतृत्व में शिक्षकों के एक प्रतिनिधि मंडल ने शिक्षकों की समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा ।
ज्ञापन में मांग किया गया कि ग्रीष्मकालीन अवकाश में शिक्षक, शिक्षामित्र एवं अनुदेशकों द्वारा जनगणना का कार्य किया जा रहा है। शासन का निर्देश है कि धूप और हीटवेव से बचते हुए सुबह एवं शाम के समय जनगणना कार्य किया जाए। इसके बावजूद तहसील स्तर एवं खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय से बार-बार फोन कर कर्मचारियों पर अनावश्यक दबाव बनाया जा रहा है, जिससे शिक्षक मानसिक तनाव में हैं।
जल्दबाजी के कारण आंकड़ों की गुणवत्ता भी प्रभावित हो सकती है। जिला सह संयोजक विजय प्रकाश चौधरी व राम भरत वर्मा ने कहा कि आए दिन शिक्षक इस भीषण गर्मी में जनगणना कार्य के दौरान बीमार पड़ रहे है। ऐसे में इस तरह उन पर दबाव डालना कत्तई उचित नहीं हैं। ऐसे में जनगणना सुबह और शाम ही कराई जाए। ज्ञापन देने वालों में ज्ञान दास , इंद्रसेन मिश्रा, अजय कुमार, गिरजा शंकर चौधरी, गंगा प्रसाद, सुभाष चौधरी, राम बचन शामिल रहे।