फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: जनगणना मानदेय भुगतान की मांग को लेकर शिक्षकों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
परिषदीय स्कूलों के समय बदलने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट पर प्रशासनिक अ​धिकारी को ज्ञापन देते प्र
विज्ञापन
बस्ती। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष चंद्रिका सिंह और जिला मंत्री बालकृष्ण ओझा के नेतृत्व में मंगलवार को जिलाधिकारी को दो सूत्रीय मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से भीषण गर्मी एवं उमस को देखते हुए परिषदीय विद्यालयों के समय में परिवर्तन तथा जनगणना कार्य में लगे शिक्षकों, शिक्षामित्रों और अनुदेशकों के प्रशिक्षण भत्ता एवं पारिश्रमिक के शीघ्र भुगतान की मांग की गई।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया कि वर्तमान समय में अत्यधिक गर्मी, उमस और लू के कारण छोटे बच्चों को सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक विद्यालय में अध्ययन करना कठिन हो रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति की समस्या तथा खुले वातावरण में स्थित विद्यालयों के कारण बच्चों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। संगठन ने विद्यालयों का समय प्रातः 7.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक निर्धारित किए जाने की मांग की है।
शिक्षकों ने कहा कि बढ़ती गर्मी को देखते हुए विद्यालय समय में परिवर्तन बच्चों के हित में अत्यंत जरूरी है। शिक्षकों ने कहा कि जनगणना कार्य में लगे शिक्षकों, शिक्षामित्रों एवं अनुदेशकों ने निर्धारित समय से पूर्व ही कार्य पूर्ण कर लिया है, लेकिन अब तक प्रशिक्षण भत्ता एवं जनगणना पारिश्रमिक का भुगतान नहीं किया गया है। शिक्षकों ने संबंधित कर्मियों के खातों में शीघ्र धनराशि भेजे जाने की मांग उठाई।
विज्ञापन

इस दौरान जिला उपाध्यक्ष प्रवीण श्रीवास्तव, रवीश मिश्र, सनद पटेल, रमा शंकर लाल, संजय यादव, ब्लॉक अध्य्क्ष हरेंद्र यादव, विवेक प्रताप सिंह, सुनील कुमार, रामपियारे कन्नौजिया, चंद्रमोहन यादव, शिक्षामित्र संघ अध्य्क्ष वीरेंद्र शुक्ल, अनुदेशक संघ अध्यक्ष अमित सिंह, अनुराग श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें