फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: टीईटी की अनिवार्यता के विराेध में शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन

Sun, 05 Oct 2025 01:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष चंद्रिका सिंह और जिला मंत्री बालकृष्ण ओझा के नेतृत्व में शनिवार को शिक्षकों ने पूर्व सांसद एवं असम भाजपा प्रभारी हरीश द्विवेदी को उनके तेलियाजोत आवास पर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। मांग की कि आरटीई एक्ट लागू होने से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टीईटी अनिवार्यता से मुक्त किया जाए और सेवा सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। हरीश द्विवेदी ने कहा कि राज्य से लेकर केंद्र तक अधिकारियों और प्रधानमंत्री से बात करके समस्या का हल निकाला जाएगा। जिलाध्यक्ष चंद्रिका सिंह ने कहा कि नियमों में बदलाव से ही राहत संभव है। जिला मंत्री ओझा ने इसे जीवन-मरण का प्रश्न बताते हुए सरकार से हस्तक्षेप की मांग की। जिला कोषाध्यक्ष दुर्गेश यादव और उपाध्यक्ष रवीश मिश्र ने कहा कि दशकों से सेवा दे रहे प्रशिक्षित शिक्षकों को पात्रता परीक्षा से गुजरने के लिए बाध्य करना अनुचित है।ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से विजय राव, संतोष पाण्डेय, अश्विनी सिंह, रंजन सिंह सहित कई शिक्षक शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें