फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: भाकियू ने सीआरओ को सौंपा ज्ञापन

Sun, 05 Oct 2025 01:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज (बस्ती)। दुबौलिया क्षेत्र के भेलमापुर में गन्ना क्रय केंद्र खोलने के लिए भाकियू का धरना शनिवार को 16वें दिन भी हर्रैया तहसील कैंटीन भवन पर जारी रहा। किसानों ने संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे मुख्य राजस्व अधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती को ज्ञापन सौंपा। तहसील उपाध्यक्ष सत्य प्रकाश दूबे ने कहा कि विक्रमजोत गन्ना समिति राजस्व गांव भेलमापुर में प्रस्तावित क्रय केंद्र को रास्ते की समस्या बताकर अन्यत्र स्थानांतरित कर दिया गया, जबकि वहां बहुत कम गन्ना किसान हैं। उन्होंने कहा कि अब भेलमापुर तक पिच सड़क बन चुकी है। यहां क्रय केंद्र खोला जाना चाहिए। तहसील अध्यक्ष रामपाल सिंह ने बताया कि 22 नवम्बर 2024 को तत्कालीन एसडीएम हर्रैया और बभनान चीनी मिल व विक्रमजोत गन्ना समिति सचिव ने लिखित सहमति दी थी कि भेलमापुर में गन्ना क्रय केंद्र खोला जाएगा। किसान उसी सहमति पत्र के आधार पर आंदोलन कर रहे हैं।धरने में भाकियू नेता सीताराम चौधरी, श्रवण चौधरी, विरेन्द्र चौधरी, वकील यादव, राममूरत यादव, दिनेश पटेल समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और किसान शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें