फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: शिक्षकों का धरना एक मई को

Wed, 23 Apr 2025 01:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक मंगलवार को जिलाध्यक्ष चन्द्रिका सिंह की अध्यक्षता में प्रेस क्लब सभागार में हुई। प्रदेश संगठन के आह्वान पर 1 मई को जिला बीएसए कार्यालय परिसर में प्रस्तावित धरने की रणनीति बनाई गई। ब्लाॅकवार जिला पदाधिकारियों और ब्लॉक पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश संगठन के आह्वान पर पुरानी पेंशन, चयन वेतनमान, प्रोन्नत वेतनमान, टाइम एंड मोशन स्टडी, पदोन्नति सहित 14 सूत्रीय मांगों के लिए धरना प्रस्तावित है। जिला मंत्री बालकृष्ण ओझा, सदर तहसील अध्यक्ष उमाकांत शुक्ल ने कहा कि शिक्षकों की आवाज को सरकार लगातार अनसुना कर रही है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें