फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: जेडी कार्यालय पर शिक्षकों ने दिया धरना

Tue, 01 Oct 2024 03:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीआईओएस के प्रतिनिधि को सौंपा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय पर सोमवार को उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ एकजुट ने 25 सूत्री मांगों को लेकर धरना दिया। धरने को सिद्धार्थनगर, संतकबीरनगर व बस्ती जिले के शिक्षकों ने संबोधित किया। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीआईओएस के प्रतिनिधि सत्येंद्र नाथ पांडेय को दिया।
जिलाध्यक्ष सिद्धार्थनगर हरिकेश यादव और संतकबीरनगर राजीव सिन्हा ने कहा कि माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की पदोन्नति की धारा 12, कार्यवाहक प्रधानाचार्य को तदर्थ ग्रेड प्रदान किया जाय। मंडल अध्यक्ष उदयभान सिंह कार्यालयों में सिटीजन चार्टर को तत्काल प्रभाव से लागू करने की मांग की। अटेवा के जिला संयोजक तौआब अली तथा मंडलीय महामंत्री दीपक सिंह प्रेमी ने शिक्षकों तथा कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन बहाली की मांग दोहराई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार द्वारा कर्मचारियों व शिक्षकों को जो यूनिफाइड पेंशन योजना को लागू करने की तैयारी कर रही है, वह न तो सरकार के पक्ष में है और न ही शिक्षकों व कर्मचारियों के हित में है। इस योजना के तहत कर्मचारियों व शिक्षकों के वेतन से जो दस प्रतिशत कटौती की जाएगी, वह सेवानिवृत्त के बाद जब्त कर ली जाएगी। अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों तथा शिक्षणेतर कर्मचारियों के लिए कैशलेस चिकित्सा, विद्यालयों में आउटसोर्सिंग के माध्यम से अस्थायी कर्मचारियों को तत्काल रोकने तथा नियमित नियुक्ति करने की आवाज उठाई गई।
विज्ञापन

उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ एकजुट के प्रदेशीय कोषाध्यक्ष बिजेंद्र वर्मा, प्रदेशीय मंत्री ध्रुव नारायण, संतकबीरनगर अटेवा के जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार चौहान, मंडलीय संगठन मंत्री मुकेश यादव, जिला मंत्री सिद्धार्थनगर रवि प्रकाश, बाबूराम वर्मा, मो. सईद, श्रीकांत आदि ने धरने को संबोधित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें