फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों पर कार्रवाई से बढ़ा गुस्सा

विज्ञापन
बीएसए कार्यालय पर प्रदर्शन करते शिक्षक। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बस्ती। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने चार शिक्षकों पर एफआईआर और निलंबन पर नाराजगी जताई है। शनिवार को बीएसए कार्यालय पर संघ से जुड़े शिक्षकों ने धरना शुरू कर दिया है। 
विज्ञापन

धरने में संघ के जिला अध्यक्ष चंद्रिका सिंह ने कहा कि जब तक कार्रवाई वापस नहीं ली जाती है। तब तक धरना जारी रहेगा। संघ के जिला मंत्री शांति भूषण त्रिपाठी ने कहा कि जिन शिक्षकों पर मारपीट व अभद्रता का आरोप लगाया गया है। उन शिक्षकों ने बीईओ गरिमा यादव से एक शिक्षिका के साथ दुर्व्यवहार का विरोध किया था। जिसे लेकर शिक्षक नेताओं ने महिला आयोग तक परैवी की है। प्राथमिक शिक्षक संघ के नेताओं ने कहा कि बीईओ के धनादोहन का विरोध किया तो शांति भूषण, दुर्गेश यादव, उमाकांत शुक्ला, सुरेश गौंड पर कार्रवाई की गई।  उपाध्यक्ष उमाकांत शुक्ला ने आरोप लगाया कि बीईओ कुछ शिक्षक नेताओं से गठजोड़ कर वसूूली करती हैं। अंग्रेजी माध्यम के विद्यालय में भेजने के लिए रुपये की मांग की थी। इस मौके पर गौरव त्रिपाठी, अशोक यादव, राजेश गिरि, उमाशंकर पांडेय, प्रताप नरायन पांडेय, प्रदीप जायसवाल, अम्बिका पांडेय, समीउल्लाह, सुधीर तिवारी, संतोष मिश्रा, राजेश दूबे, सुमन यादव, स्वाती सिंह, कंचन मिश्रा, संदीप सिंह, सुमन मिश्रा, सनद कुमार पटेल, बृजेश मिश्र, राहुल मिश्र, संदीप यादव सहित तमाम लोग मौजूद रहे। इस संबंध में बीईओ गरिमा यादव से बात करने की कोशिश की गई लेकिन बात नहीं हो सकी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें