संवाद न्यूज एजेंसी
भानपुर। बच्चों को प्रतिदिन समय से पूरे ड्रेस में स्कूल भेजने में अभिभावक सहयोग करें। विद्यालय में शिक्षक बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के लिए तन्मयता से जुटे रहें। यह कहना है बीईओ नीरज सिंह का, वह शुक्रवार को रामनगर ब्लाॅक के कंपोजिट विद्यालय नौवागांव और कन्या प्राथमिक विद्यालय बडोखर में आयोजित शिक्षा चौपाल में अभिभावकों को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने ब्लाॅक को निपुण बनाने के लिए अपनाए जा रहे उपायों पर चर्चा करते हुए सभी से सहयोग की अपील की। कहा कि अभिभावकों के खातों में डीबीटी के माध्यम से भेजे जा रहे धन का उपयोग बच्चों के ड्रेस, जूता, मोजा, बैग आदि पर ही करें, जिससे बच्चा प्रतिदिन ड्रेस पहनकर समय से स्कूल आ सकें। कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे इसलिए सभी का विद्यालयों में पंजीकरण आवश्यक है।
चौपाल में अभिभावकों व बच्चों की समस्याएं भी सुनीं। अभिभावकों ने दिन में स्कूल के समय बिजली न मिलने की शिकायत दर्ज कराई। कहा कि बिजली न होने से बच्चों को गर्मी का सामना करना पड़ता है। इस मौके पर रवि प्रताप सिंह, दिलीप द्धिवेदी, श्याम सुंदर यादव, गुलाब चंद, योगेंद्र प्रसाद, विनय कुमार, परमात्मा, शकुंतला, जैनुल्लाह, प्रगति जायसवाल, धीरेंद्र, तेजभान मौजूद रहे।