फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: लौटाए गए आम महोत्सव में तिकड़म से झटके पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। आम महोत्सव में किसानों के साथ हुए खेल का मामला तूल पकड़ते देख उद्यान विभाग ने लीपापोती शुरू कर दिया है। पुरस्कार घोटाले की जांच शुरू होते ही किसानों के हक पर डाका डालने वाले विभाग के कर्मचारियों ने हथियार डाल दिया। तीनों कर्मचारियों ने क्षमा याचना करते हुए अपना पुरस्कार विभाग को लौटा दिया है। संयुक्त निदेशक उद्यान अतुल कुमार सिंह के मुताबिक पुरस्कार और प्रमाणपत्र उनसे वापस लेकर आम महोत्सव आयोजित करने वाले महोत्सव समिति को वापस कर दिया गया है।
विज्ञापन


लखनऊ के अमर शहीदपथ स्थित अवध शिल्पग्राम में तीन दिवसीय उत्तर प्रदेश आम महोत्सव 2023 का आयोजन किया गया था। जिसमें बस्ती के भी स्टाल लगाए गए थे। इसमें उद्यान विभाग से चयनित किसानों का नाम हटाकर विभाग के कर्मचारियों ने प्रतियोगी सूची में अपना नाम शामिल करा लिया था। संयोग से तीन कर्मचारियों को पुरस्कार भी मिल गए थे। जिसमें उद्यान विशेषज्ञ शुभम सिंह, वाहन चालक राम सुभावन व इंडो इजराइल सेंटर बंजरिया का दैनिक श्रमिक शामिल था। मामले की राष्ट्रपति, राज्यपाल, मुख्यमंत्री तक से शिकायत होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। अधिकारियों को जब लगा कि अब उनकी अच्छी-खासी किरकिरी तय है तो आनन-फानन तीनों कर्मचारियों को नोटिस जारी की गई। जिसमें उनका जवाब आया कि उन्हें इस संबंध में जानकारी नहीं थी कि विभाग के कर्मी प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं ले सकते।
संयुक्त निदेशक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि तीनों से पुरस्कार वापस लेकर आयोजन समिति को भेजा जा रहा है। साथ ही उन कर्मचारियों को चेतावनी दी गई कि भविष्य में ऐसा कृत्य न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें