फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: शिक्षकों की मेहनत लाई रंग, नवीन नामांकन का ग्राफ बढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। परिषदीय विद्यालयों में शिक्षकों की मेहनत रंग लाई है। पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष कक्षा एक में 1009 अधिक बच्चों का नवीन नामांकन हुआ है। बीएसए की ओर से नामांकन की प्रगति संतोषजनक न मिलने पर पांच खंड शिक्षा अधिकारियों (बीईओ) को नोटिस जारी किया गया था। इसके बाद बीईओ और प्रधानाध्यापकों ने नामांकन बढ़ाने के लिए अभियान तेज किया।
विज्ञापन

वर्ष 2025-26 में कक्षा एक में 19,135 नए बच्चों का नामांकन हुआ था। इस वर्ष इस आंकड़े को पार करने का लक्ष्य रखा गया था। प्रधानाध्यापक और शिक्षक गांव-गांव जाकर अभिभावकों से संपर्क कर बच्चों को विद्यालय भेजने के लिए जागरूक करने लगे। एक माह पहले तक नामांकन की गति धीमी थी। इसके बाद विभागीय स्तर पर निगरानी और प्रयास बढ़ाए गए। अब तक 20,144 बच्चों का नवीन नामांकन हो चुका है।

स्कूल चलो अभियान के तहत निकाली गईं रैलियां
परिषदीय विद्यालयों में बच्चों के नामांकन और उन्हें स्कूल भेजने के लिए स्कूल चलो अभियान चलाया गया। इसके तहत नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत और ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद जागरूकता रैलियां निकाली गईं। शिक्षकों ने अभिभावकों से संपर्क कर बच्चों का नामांकन कराने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
जिले में 2071 परिषदीय विद्यालय
प्राथमिक विद्यालय : 1434
उच्च प्राथमिक विद्यालय : 336
कंपोजिट विद्यालय : 301
कोट
पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष नवीन नामांकन बढ़ा है। शिक्षकों के घर-घर जाकर किए गए प्रयासों से नामांकन की प्रगति बेहतर हुई है।
-अनूप कुमार, बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें