बस्ती। टीईटी की अनिवार्यता के विरोध में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष चंद्रिका सिंह के नेतृत्व में बुधवार को प्रेस क्लब सभागार में बैठक हुई। शिक्षकों ने कहा कि टीईटी केवल आरटीई लागू होने के बाद नियुक्त शिक्षकों पर लागू होनी चाहिए। बैठक में दिल्ली में नवंबर के दूसरे सप्ताह में होने वाले विशाल धरने की रणनीति बनाई गई। शिक्षक एकजुट होकर केंद्र सरकार से कानून में संशोधन और सेवा सुरक्षा की मांग करेंगे। जिला मंत्री बालकृष्ण ओझा और अन्य पदाधिकारियों ने शिक्षकों से अधिकतम संख्या में धरने में भाग लेने की अपील की।
बैठक को सदर तहसील अध्यक्ष उमाकांत शुक्ल, रूधौली तहसील अध्यक्ष शिव रतन, भानपुर तहसील अध्यक्ष प्रताप नारायण और हर्रैया तहसील अध्यक्ष राजकुमार तिवारी ने भी संबोधित किया। दिल्ली धरने पर चर्चा के बाद सदस्यता, संघर्ष शुल्क और ब्लाकों के अधिवेशन के संदर्भ में विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में मुख्य रूप से सुधीर तिवारी, शिवप्रकाश सिंह सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। संवाद