फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: चोरी की घटनाओं से शिक्षक नाराज

Tue, 20 Feb 2024 02:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। परिषदीय विद्यालयों में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से शिक्षक नाराज है। सोमवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री बालकृष्ण ओझा के नेतृत्व में शिक्षकों का एक प्रतिनिधि मंडल डीएम के प्रशासनिक अधिकारी और एसपी को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

कहा कि परिषदीय विद्यालयों में लगातार चोरी की घटनाएं हो रही है। पुलिस इसे नजरंदाज कर रही है। केस तक नहीं दर्ज किए जा रहे हैं। मजबूरी में प्रधानाध्यापक घटना के संबंध में रजिस्टर्ड पत्र भेज रहे हैं। सल्टौआ ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय बालेडीहा, बसडिलिया, रुधौली ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय कुचुरूआ, अठदेउरा आदि स्कूलों में चोर मध्याह्न भोजन का राशन, बर्तन, गैस सिलेंडर आदि चुरा ले गए। जिससे योजना प्रभावित हो रही है। इन मामलों में केस दर्ज कर खुलासा किया जाए।
विज्ञापन

इस मौके पर दुर्गेश यादव, सुधीर तिवारी, प्रवीन श्रीवास्तव, राजेश गिरी, हरेंद्र यादव आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें