फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: प्राथमिक विद्यालय की चहरदीवार अधूरी, भुगतान पूरा

Tue, 20 Feb 2024 02:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनहा। क्षेत्र के ग्राम पंचायत अमरौली शुमाली के प्राथमिक विद्यालय की चहरदीवार अभी अधूरी है। विद्यालय में अभी तक गेट भी नहीं लगाया गया है। ग्रामीणों की शिकायत पर बीडीओ अनिल कुमार यादव ने ग्राम पंचायत सचिव अखिलेश शुक्ला से स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन

बीडीओ ने बताया कि चहरदीवारी व गेट के लिए समस्त धन आहरित कर लिया गया है। इसे बावजूद अभी तक कार्य पूरा नहीं किया गया है। समीक्षा बैठकों में डीएम स्तर से लगातार इसे पूरा कराने का निर्देश दिया जा रहा है। सचिव को कई बार निर्देश दिया गया लेकिन वह इसमें रुचि नहीं ले रहे हैं। स्पष्टीकरण तलब पर उनसे कारण पूछा गया है। उचित जवाब न देने पर उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें