फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: वीडियो कॉल से निरीक्षण के आदेश पर भड़के शिक्षक

Fri, 28 Apr 2023 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने सीआरओ को सौपा ज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष उदय शंकर शुक्ल के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को संगठन पदाधिकारियों के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्य राजस्व अधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी को मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को संबोधित ज्ञापन सौंपा। कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों की वीडियो कॉल, वाइस कॉल के जरिए निरीक्षण का जो आदेश जारी किया गया है, उस पर पुन: विचार करके आदेश को निरस्त किया जाए। शिक्षक बिना संसाधनों के किसी विभागीय कार्य कर रहा है। बिना संसाधनों को आदेश मानने के लिए शिक्षक, शिक्षिकाओं को बाध्य नहीं किया जा सकता है। विद्यालयों का निरीक्षण जैसे अब तक होता आया है, उसी प्रकार से किया जाए। इस मौके पर जिला मंत्री राघवेंद्र प्रताप सिंह, जिला उपाध्यक्ष अश्विनी पांडेय, नगर अध्यक्ष आनंद सिंह, जिला उपाध्यक्ष सरिता पांडेय, सदर अध्यक्ष शैल शुक्ला, कन्हैया लाल भारती सहित तमाम शिक्षक मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें