फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन कल्याण के लिए दान जरूरी : कथा व्यास

Fri, 28 Apr 2023 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
मखौड़ा धाम में रामकथा कहते पवन कुमार शास्त्री।
विज्ञापन
परशुरामपुर। मखौड़ा धाम में चल रहे श्रीराम महायज्ञ में कथा व्यास पवन कुमार शास्त्री ने विश्वामित्र यज्ञ, ताड़का वध, सुबाहु उद्धार और महारानी अहिल्या के पापों का संताप की कथा सुनाया। उन्होंने श्रद्धालुओं को बताया कि जन कल्याण के लिए दान करना बहुत जरूरी है। जो दान गुरु विश्वामित्र ने राजा दशरथ से मांगा, वह हर कोई नहीं दे सकता। कहा राजा दशरथ द्वारा दिए गए दान से राक्षसों का वध, जगत कल्याण के लिए यज्ञ की रक्षा और अहिल्या महारानी को पापों से मुक्ति मिली। राम जानकी मंदिर के महंथ बिंदु गद्दाचार्य देवेंद्र प्रसादाचार्य ने बताया कि श्रीराम कथा समस्त जीवों के लिए कल्याणकारी है। मौके पर मखौड़ा धाम के पुजारी सूर्य नारायण दास वैदिक, राम शंकर दास रामायणी, विष्णु प्रसाद नायक शास्त्री, नंदन दास, शिव कुमार दास शास्त्री, रामदास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें