फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: शिक्षक ने आत्महत्या से जुड़ा स्टेटस लगाया, सतर्क हुई पुलिस

Sun, 17 May 2026 12:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। खेसरहा क्षेत्र के पर्रोई गांव निवासी एक शिक्षक ने शनिवार को आत्महत्या से जुड़ा संदेश मोबाइल स्टेटस पर लगाने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई सर्विलांस की मदद से शिक्षक को खोज निकाला। कलनाखोर गांव के पास वह अचेत अवस्था में मिला, पुलिस ने उसे माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां उनकी हालत अब सामान्य बताई जा रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, पर्रोई गांव निवासी रमेश उपाध्याय राम प्यारी देवी इंटर कॉलेज कलनाखोर में शिक्षक हैं। बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह उन्होंने मोबाइल स्टेटस पर आत्महत्या से संबंधित एक लेख साझा किया, जिसे देखकर परिजन व परिचित सदमे में आ गए। काफी देर तक संपर्क न होने पर परिवार के लोगों ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद मामले की सूचना खेसरहा पुलिस को दी गई। पुलिस ने तत्काल सर्विलांस की मदद से खोजबीन शुरू की। काफी प्रयास के बाद रमेश उपाध्याय कलनाखोर और विशुनपरवा गांव के बीच एक नाले के किनारे झाड़ियों में बेहोशी की हालत में मिले। पुलिस ने उन्हें तत्काल उपचार के लिए जिला मेडिकल कॉलेज भिजवाया। समय रहते इलाज मिलने से उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। हालांकि, परिवार भी इस घटना से परेशान है। वे समझ नहीं पा रहे हैं कि उन्होंने ऐसा कदम क्यों उठाया। शिक्षक ने खुद अभी तक इसके पीछे की वजह के बारे में किसी को जानकारी नहीं दी है।
इस संबंध में थानाध्यक्ष खेसरहा अनूप कुमार मिश्र ने बताया कि शिक्षक को सुरक्षित अस्पताल पहुंचा दिया गया है। उन्होंने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया। इसकी जानकारी के लिए पूछताछ की जा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें