फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: डिजिटल हाजिरी के विरोध में शिक्षक संकुलों ने दिया त्यागपत्र

Wed, 17 Jul 2024 02:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
- ऑनलाइन हाजिरी स्थगन आदेश को बताया छलावा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के आवाहन पर जनपद के सभी विकास क्षेत्रों के शिक्षक संकुल ने अपने प्रतिनियुक्ति के पद से त्याग पत्र दे दिया। जनपद के शिक्षको ने विभागीय वाट्सएप ग्रुप को भी छोड़ दिया है।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष एवं मोर्चा संयोजक उदयशंकर शुक्ल ने बताया कि शिक्षकों के दबाव के चलते प्रदेश सरकार ने दो माह के लिए ऑनलाइन हाजिरी व्यवस्था को स्थगित किया है। यह पर्याप्त नहीं है, यह शिक्षकों के साथ धोखा है। जब तब ऑनलाइन हाजिरी व्यवस्था आदेश को वापस नहीं लिया जाता तब तक चरणबद्ध तरीके से आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर अखिलेश मिश्र, राघवेंद्र प्रताप सिंह, शैल शुक्ल, रजनीश मिश्र, शशिकांत धर द्विवेदी, विजय प्रकाश चौधरी, सुभाष चन्द्र, डाॅ. सुनील यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें