बस्ती। यातायात पुलिस ने शनिवार को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जीजीआईसी में कार्यक्रम किया। इसमें स्कूल की छात्राओं ने प्रतिभा किया, जिन्हें यातायात नियमों के महत्व और पालना के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। प्रभारी यातायात अवधेश तिवारी ने छात्राओं को सड़क सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं, जैसे हेलमेट, सीट बेल्ट का उपयोग, तेज गति से वाहन न चलाने, ट्रैफिक सिग्नल का पालन और नाबालिगों के वाहन चलाने के कानूनी परिणामों के बारे में जानकारी दी। छात्राओं को यह भी समझाया गया कि यातायात नियमों का पालन न केवल उनकी स्वयं की सुरक्षा सुनिश्चित करता है, बल्कि सड़क पर अन्य लोगों की जान भी बचाता है। संवाद