फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: किसानों को बताए वैज्ञानिक खेती के तरीके

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। खेत बचाओ अभियान-2026 के तहत विकास खंड बस्ती सदर की ग्राम पंचायत चनदोखा और बनकटा में एक विशेष किसान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य स्थानीय किसानों को मिट्टी की सेहत (मृदा स्वास्थ्य), प्राकृतिक संसाधनों के सही उपयोग और पोषण सुरक्षा के प्रति सचेत करना था।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र बस्ती के वैज्ञानिक डॉ. वीबी सिंह और डॉ. अंजली वर्मा ने किसानों को आधुनिक और पर्यावरण-अनुकूल कृषि तकनीकों की महत्वपूर्ण जानकारी दी। वैज्ञानिकों ने मिट्टी की जांच के आधार पर खाद डालने (मृदा परीक्षण आधारित उर्वरक प्रबंधन), प्राकृतिक खेती अपनाने, पानी बचाने और जैविक संसाधनों के सही तालमेल पर जोर दिया।
विज्ञापन

उन्होंने समझाया कि संतुलित मात्रा में खाद के इस्तेमाल से न सिर्फ जमीन की उपजाऊ क्षमता बची रहती है, बल्कि खेती की लागत में भी कमी आती है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें