भानपुर में लोकेटेड आंगनबाड़ी कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण- विज्ञप्ति
भानपुर। बीआरसी रामनगर में लोकेटेड आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का तीन दिवसीय समावेशी प्रशिक्षण बुधवार को शुरू हुआ। इसका उद्देश्य विशेष जरूरतों वाले बच्चों की पहचान कर उन्हें मुख्यधारा की शिक्षा और पोषण व्यवस्था से जोड़ना है।
प्रशिक्षक कमलेश त्रिपाठी और राधाकांत पांडेय ने बच्चों की आयु-विशिष्ट सीखने की क्षमताओं, खेल-आधारित शिक्षण विधियों और संज्ञानात्मक विकास के तरीकों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विकलांग या विशेष जरूरत वाले बच्चों की पहचान प्रारंभिक स्तर पर जरूरी है, ताकि समय पर आवश्यक सहायता और प्रशिक्षण दिया जा सके। सत्र में कार्यकर्ताओं को समावेशी शिक्षा, पौष्टिक आहार, और समुदाय की भागीदारी के महत्व पर भी प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षकों ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भूमिका केवल पोषण तक सीमित नहीं है, बल्कि वे बच्चों के मानसिक, शैक्षिक और सामाजिक विकास की अहम कड़ी हैं।