फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: टीबी मुक्त भारत अभियान शुरू, 100 दिन तक खोजे जाएंगे संदिग्ध मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत डीएम की अध्यक्षता में संगोष्ठी का आयोजन विकास भवन सभागार में हुआ। 100 दिवसीय टीबी अभियान, टीबी मुक्त भारत ऐप एवं टीबी मुक्त अर्बन वार्ड इनीशिएटिव का शुभारंभ किया गया। जनप्रतिनिधियों ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि जनपद में वर्ष 2025 में कुल 278 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित किया गया है। इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए केंद्रीय मंत्री स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण ने टीबी मुक्त भारत के अंतर्गत 100 दिवसीय अभियान, टीबीमुक्त भारत ऐप तथा टीबी मुक्त अर्बन वार्ड का वर्चुअल शुभारंभ गौतमबुद्ध नगर से किया। सीडीओ सार्थक अग्रवाल ने कहा कि 100 दिवसीय टीबी अभियान के अंतर्गत उच्च जोखिम वाले समूहों का चिह्नीकरण करते हुए क्षय रोग के लक्षणों का स्क्रीनिंग के पश्चात समस्त उच्च जोखिम वाले समूहों का एक्स-रे कराते हुए लक्षणयुक्त व्यक्तियों की सीबीनॉट जांच कराई जाएगी। इससे टीबी से होने वाले मृत्युदर को कम किया जा सकेगा।
जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. एके गुप्ता ने कहा कि राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत जनपद में 30 लाख की आबादी पर कार्य हो रहा है। जनपद में तीन सीबी नॉट मशीन तथा सात ट्रूनॉट मशीन के साथ सभी सीएचसी पर एक्स-रे की भी सुविधा उपलब्ध है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें