बस्ती। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष जगदीश अग्रहरि की मांग पर नपा बस्ती बृहस्पतिवार को पांडेय बाजार स्थिति महाजन स्कूल बगल में, पठान टोला स्थिति शिव मंदिर, मालवीय रोड स्थिति करतार टॉकीज से पहले कैंप का आयोजन किया जाएगा। यहां कर संबंधी मामलों की सुनवाई होगी ओर समाधान होगा। ईओ अंगद गुप्ता ने बताया कि शिकायतों का त्वरित निराकरण कराया जाएगा। कर भी जमा कर सकते हैं। संवाद