फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: एपीएल में घनश्याम ने खेली 61 बाल पर 131 रनों की पारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। बेतवा ब्लास्टर्स के बल्लेबाज घनश्याम उपाध्याय ने अयोध्या प्रीमियर लीग (एपीएल) में गोमती थंडर्स के खिलाफ धमाकेदार पारी खेलते हुए सिर्फ 61 गेंदों पर 131 रन बनाए। डॉ. भीमराव आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम अयोध्या में खेले गए इस मुकाबले में घनश्याम को प्लेयर ऑफ द मैच और बेस्ट बेटर चुना गया। बताया गया कि यह उपलब्धि पचपेड़िया मार्ग पर संचालित क्रिकेट अकादमी बस्ती के कोच अनिकेत उपाध्याय बीसीसीआई लेवल-वन, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया लेवल-दो प्रमाणित कोच के मार्गदर्शन का परिणाम है। कोच और खेल-प्रेमियों ने इस प्रदर्शन को जिले के लिए गौरव बताया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें