रुधौली क्षेत्र के महेश प्रताप इंटर कॉलेज में तलवारबाजी का प्रशिक्षण लेते विद्यार्थी।
बस्ती। सनातन धर्म संस्था की ओर से रुधौली स्थित महेश प्रताप इंटर कॉलेज में रविवार को आयोजित चरित्र निर्माण शिविर में बौद्धिक सत्र का आयोजन किया गया। इसमें युवाओं को उत्तम चरित्र और अनुशासित रहने के गुर सिखाए गए। इस दौरान प्रशिक्षकों ने बच्चों को तलवारबाजी का प्रशिक्षण, जूड़ो, कराटे व अन्य व्यायाम का प्रशिक्षण दिया।
प्रशिक्षक विनय ने बच्चों को व्यायाम व जूडो कराटे का अभ्यास कराया। बताया कि यह अभ्यास बच्चों को अपने देश के लिए शक्ति का उपयोग करने की प्रेरणा देता है। एक्यूप्रेशर चिकित्सक आचार्य राहुल ने ईश्वर, जीव, प्रकृति, भक्ष अभक्ष के प्रति बच्चों को जागरूक किया। अनुराग शुक्ल ने श्रीमद्भगवत गीता के श्लोकों का उच्चारण कर बच्चों को गीता का संदेश सुनाया। अखिलेश दुबे ने शिविर की उपयोगिता को रेखांकित किया। सुशील मिश्र ने बताया कि कार्यशाला का समापन केडीसी में 7 जुलाई को होगा। इस मौके पर पंकज त्रिपाठी, कर्नल केसी मिश्र, जगदीश मिश्र, अंश श्रीवास्तव, अनुज मिश्र, शीतल कुमारी, वैभव आदि मौजूद रहे।