फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सामुदायिक शौचालय पर नहीं मिली टंकी, सचिव को नोटिस

Sun, 23 Apr 2023 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
डीएम प्रियंका निरंजन ने पंचायत भवन रानीपुर का किया निरीक्षण ।
विज्ञापन
बस्ती। विश्व पृथ्वी दिवस पर डीएम प्रियंका निरंजन सदर क्षेत्र के ग्राम पंचायत रानीपुर पहुंचीं। उन्होंने अमृत सरोवर पर सेल्फी विद् सरोवर का महाअभियान का शुभारंभ किया। इसके बाद पंचायत भवन, सामुदायिक शौचालय और अस्थायी गो आश्रय स्थल का निरीक्षण किया। सामुदायिक शौचालय के ऊपर पानी की टंकी न मिलने पर उन्होंने सचिव मनोज मिश्र का एक माह का वेतन रोकते हुए शो कॉज नोटिस जारी करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

पंचायत भवन के निरीक्षण के दौरान दरवाजे टूट मिले और वाशरूम में गंदी मिली। पंचायत में वर्ष 2022-23 में दो लोगों को आवास दिया गया है, लेकिन, पंचायत भवन में रखे रजिस्टर में इसे नहीं चढ़ाया गया है और पंचायत सहायक को भी इसकी जानकारी नहीं दी गई है। सामुदायिक शौचालय तैयार मिला लेकिन पानी की टंकी नहीं दिखी। पंचायत में विकास कार्यों की गति भी सुस्त मिली। उन्होंने सचिव पर कार्रवाई का निर्देश दिया। गो आश्रय स्थल की बाउंड्रीवाल एक तरफ अधूरी मिली, प्रधान ने बताया कि धनराशि नहीं है। डीएम ने निर्देश दिया कि क्षेत्र पंचायत के माध्यम से नियमानुसार बाउंड्रीवाल का काम पूरा कराया कराएं और एक अतिरिक्त शेड का निर्माण कराएं। डीएम ने बताया कि जिले में 157 अमृत सरोवरों का निर्माण कराया गया है। जो पर्यावरण और जल संरक्षण में मददगार साबित हो रहे हैं। मौके पर सीडीओ डॉ. राजेश कुमार प्रजापति, उपायुक्त एनआरएलएम रामदुलार आदि मौजूद रहे।
-
भरुकहवा सरोवर पर बीडीओ ने ली सेल्फी
दुबौलिया। ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत भरुकहवा के अमृत सरोवर पर सेल्फी विथ सरोवर महा अभियान के तहत बीडीओ सुरेंद्र प्रताप सिंह और प्रधान साधू शरण ने सेल्फी लिया। सरोवर परिसर में पौधे लगाकर उसके संरक्षण व जल संचयन का संकल्प लिया। ग्राम पंचायत लारा के अमृत सरोवर पर प्रधान राकेश कुमार और सचिव विनय सिंह से सेल्फी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें