फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: चार गोवंशीय मुक्त, एक तस्कर गिरफ्तार

Sun, 23 Apr 2023 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
परशुरामपुर। पुलिस ने शनिवार की भोर में करीब तीन बजे मुखबिर की सूचना पर सोनबरसा मड़ेरिया मार्ग पर स्थित बाग में 4 गोवंशीय पशुओं को मुक्त कराया। पुलिस ने एक पशु तस्कर को पकड़ लिया, जबकि अन्य अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गए। आरोपी की पहचान थाना क्षेत्र के औघटवा निवासी सूरज उर्फ छोटू के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार, सूचना मिली कि सोनबरसा मड़ेरया बाग में कुछ गोवंशीय पशुओं को वध के लिए रखा गया है। सूचना पर पुलिस ने बाग की घेराबंदी की। पशु बरामद कर एक युवक को पुलिस ने दबोच लिया। युवक ने पूछताछ में फरार हुए अन्य दो आरोपियों की पहचान हर्रैया थाना क्षेत्र के अटई निवासी सिद्दीक व सिरपतपुर निवासी योगेश यादव के रूप में की है। आरोपियों के पास से 4 गोवंशीय बैल बरामद किए गए। एसएचओ परशुरामपुर रामेश्वर यादव ने बताया कि इस मामले में आरोपियों के खिलाफ उत्तर प्रदेश गोवध निवारण व पशुक्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। शेष आरोपियों की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें