फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सात मुकाबलों के बाद टांडा एफसी ने सेमीफाइनल में बनाई जगह

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। शहीद सत्यवान सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही बस्ती सॉकर लीग के दूसरे दिन रविवार को सात मुकाबले खेले गए। इनमें बस्ती स्टेडियम, बहराइच, मऊ, टांडा एफसी और जलालपुर की टीमों ने जीत दर्ज की। दिन के अंतिम मुकाबले में टांडा एफसी ने जलालपुर को हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली। वहीं, मऊ की टीम ने दो मुकाबलों में जीत हासिल की।
विज्ञापन

दिन का पहला मुकाबला बस्ती स्टेडियम और अंबर-11 के बीच खेला गया, जिसमें बस्ती स्टेडियम की टीम विजयी रही। दूसरे मुकाबले में बहराइच ने आजमगढ़ को हराया। तीसरे मैच में मऊ ने गोरखपुर गोल्डेन एफसी को शिकस्त दी। चौथे मुकाबले में टांडा एफसी ने राइजिंग स्टार गोरखपुर को पराजित किया। पांचवें मैच में जलालपुर ने प्रतापगढ़ को हराया। छठे मुकाबले में मऊ ने बहराइच को मात दी। दिन के अंतिम मैच में टांडा एफसी ने जलालपुर को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
आयोजक विवेक पांडेय ने बताया कि मंगलवार को प्रतियोगिता के दोनों सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। अध्यक्ष आलोक पांडेय ने खेलप्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने की अपील की। संयोजक शौर्य प्रताप सिंह ने दर्शकों और खेलप्रेमियों के प्रति आभार जताया।
विज्ञापन

इस दौरान कप्तानगंज विधायक कवींद्र चौधरी अतुल, सभासद पप्पू शुक्ला, सोनू पांडेय, दिव्यांशु दुबे, ईश्वर मिश्रा, मुरली पांडेय, शमीम अंसारी, आरजू श्रीवास्तव, अशफाक अहमद, अजय तिवारी, सपा नेता बबलू तिवारी, जिला पंचायत सदस्य महेंद्र सिंह, अमर यादव, पंकज गोस्वामी और देवेंद्र सिंह मौजूद रहे। मुकाबलों में रणधीर यादव, गोपाल शर्मा, शिवेंद्र त्रिपाठी, बबलू यादव और मोहम्मद तहजीब ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें