फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: माघ मेला में संकट बनेगा टांडा पुल

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरपुर। जनपद से अंबेडकरनगर, जौनपुर, वाराणसी व प्रयागराज को जोड़ने वाले टांडा-कलवारी पुल पर मरम्मत कार्य अभी जारी है। कुछ दिन पहले एक लेन पर कार्य पूर्ण होने के बाद हल्के वाहनों के आवागमन के लिए रास्ता खोल दिया गया था, लेकिन फिर से आवागमन पर रोक लगा दी गई है। इससे पेरशानी बढ़ गई है। माघ मेला में प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं के सामने संकट है।
विज्ञापन

फिलहाल भारी वाहनों की आवाजाही पर पूरी तरह से रोक है। जबकि दोपहिया और हल्के वाहनों को सीमित संख्या में गुजरने की अनुमति दी गई थी, लेकिन वाहनों का आवागमन तेज हो जाने पर मरम्मत कार्य में व्यवधान आ रहा था। जिसको देखते हुए फिर से मिट्टी के ढेर लगाकर रास्ता अवरोध कर दिया गया है। लेकिन, उस ढेर से तमाम चालक वाहन को आगे बढ़ा देते हैं, जहां गाड़ियां फंस जा रही हैं। बता दें कि एनएचएआई ने पुल की स्थिति को देखते हुए इसे 11 सितंबर से बंद करने की अनुमति मांगी थी। पुल की सतह, एक्सपेंशन जॉइंट, बेयरिंग और खंभों की हालत काफी खराब हो चुकी थी। अनुमति के बाद तब से कार्य चल रहा है। इससे डायवर्जन व्यवस्था लागू है। रोडवेज बसें और भारी वाहन टांडा तक जाने के लिए बिडहर घाट होकर और फिर अयोध्या होकर जाने को मजबूर हैं।
बस्ती से वाराणसी या आजमगढ़ जाने वाले वाहन धनघटा बाजार होकर बिड़हर घाट के रास्ते, अंबेडकरनगर से बस्ती जाने वाले यात्रियों को न्यौरी होते हुए कलवारी की ओर जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें