फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: परंपरागत मार्ग से ही निकालें विसर्जन का जुलूस, मानक के विपरीत न बजाएं डीजे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भानपुर। श्री गणेश पूजा त्योहार को सकुशल संपन्न कराने के लिए रविवार को सोनहा थाने में पीस कमेटी के पदाधिकारियों, प्रतिमा आयोजकों और डीजे संचालकों की बैठक हुई। बैठक में थानाध्यक्ष महेश सिंह ने परंपरागत मार्ग से ही विसर्जन जुलूस निकालने और मानक के विपरीत डीजे न बजाने के निर्देश दिए।
बैठक में कहा गया कि प्रतिमा की स्थापना परंपरागत स्थान पर ही की जाए और विसर्जन जुलूस भी परंपरागत मार्ग से निकाला जाए। किसी भी दशा में विसर्जन जुलूस के मार्ग में बदलाव न किया जाए।
विज्ञापन

डीजे संचालकों को निर्धारित मानकों का पालन करने के निर्देश दिए गए। आयोजकों से पांडाल में नंगे तार न रखने, बालू और पानी की बाल्टी के साथ फायर हुक रखने और आयोजन समिति के सदस्यों की सुरक्षा के लिए उनकी मौजूदगी सुनिश्चित करने को कहा गया।
विज्ञापन

अराजक तत्वों के माहौल बिगाड़ने का प्रयास करने या ऐसी आशंका होने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की गई। इस मौके पर राकेश कुमार तिवारी, राम तेज, रामधीरज, लालबहादुर तिवारी, शैलेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें