फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माण कार्यों में गुणवत्ता के साथ समयबद्धता का रखें ध्यान : आयुक्त

Tue, 14 Feb 2023 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
आयुक्त सभागार में कमिश्नर योगेश्वर राम मिश्रा मंडलीय अधिकारियों के साथ बैठक किया।
विज्ञापन
निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का रखें ध्यान : आयुक्त
विज्ञापन

मंडलीय निर्माण कार्यों की बैठक हुई
कहा- 50 लाख से ऊपर की परियोजनाओं का रिवाइज स्टीमेट भेजने से बचें कार्यदायी संस्था
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। निर्माण कार्यों की वित्तीय एवं भौतिक प्रगति के साथ-साथ गुणवत्ता एवं समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए। 50 लाख से ऊपर की परियोजनाओं का रिवाइज स्टीमेट भेजने से कार्यदायी संस्थाएं बचें और कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखें।
यह निर्देश मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र ने दी है। वह सोमवार को आयुक्त सभागार में मंडलीय निर्माण कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। कहा कि मंडलीय टास्क फोर्स से जांच कराने पर कहीं-कहीं अधोमानक सामग्री का प्रयोग पाया गया है। सीडीओ संतकबीर नगर को निर्देशित किया कि बखिरा झील की सड़क का निर्माण प्राथमिकता पर कराएं। अधीक्षण अभियंता पीडब्ल्यूडी को निर्देशित किया कि सिद्धार्थनगर जाकर निर्माण कार्यों को गति प्रदान करें।
विज्ञापन

आयुक्त ने पीडब्ल्यूडी को निर्देश दिया कि रोडबैंक लिस्ट अपडेट रखें तथा सुनिश्चित करें कि किसी भी सड़क के निर्माण में डुप्लीकेसी न हों। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों से उनकी समस्या की जानकारी लेने के बाद आश्वस्त किया कि सुरक्षा संबंधी कोई भी दिक्कत होने पर तत्काल उनके संज्ञान में लाएं। संयुक्त कृषि निदेशक अविनाश चन्द्र तिवारी ने बताया कि मल्टी पर्पज सीड स्टोरेज निर्माण के लिए सांऊघाट, बनकटी, विक्रमजोत, मिठवल में भूमि उपलब्ध नही हो पायी है। निर्देश दिया कि सभी अधूरी परियोजनाओं को समय से पूरा करने के लिए चरणबद्ध कार्ययोजना तैयार करें तथा सुनिश्चित करें कि निर्धारित समय पर कार्य अवश्य पूरा हो जाए। उन्होने सीडीओ संतकबीर नगर को निर्देशित किया कि यूपी पीसीएल की ओर से दो निर्माण कार्यों में लगभग 0 3.28 करोड़ के गबन में एफआईआर के बाद कार्रवाई की जानकारी उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन

संचालन जेडीसी पद्मकांत शुक्ल ने किया। इस मौके पर सीडीओ डॉ. राजेश कुमार प्रजापति, संतकबीरनगर के संत कुमार, एडी हेल्थ डॉ. एके पांडेय, अधीक्षण अभियंता पीडब्ल्यूडी आरके गुप्ता, उप निदेशक अर्थ एवं संख्या अमजद अली अंसारी, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी केशवलाल और उप निदेशक समाज कल्याण सुरेश चन्द आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें