फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: त्योहार पर अग्निसुरक्षा का रखें ख्याल, बरतें सावधानी

Thu, 09 Nov 2023 01:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
त्योहार पर अग्निसुरक्षा का रखें ख्याल, बरतें सावधानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। दिवाली और अन्य त्योहार करीब आ गए हैं। ऐसे में आग लगने से होने वाले अग्निकांड से बचने के लिए अग्निसुरक्षा के उपाय करना बेहद जरूरी है। जिला अग्निशमन अधिकारी पशुपति नाथ मिश्र ने बताया कि अग्निकांड से बचने के लिए गाइडलाइन और सूचना देने के लिए फोन नंबर जारी किए हैं। लोगों को त्योहार के समय विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। आपात स्थिति में नागरिक निकटतम थाना और डायल 112 व दमकल के लिए 101 डायल करें।

अग्निशमन विभाग ने जारी की गाइडलाइन


- बिजली के निरधरित भार का प्रयोग करें।
- बिजली के प्लग में निर्धारित बिजली उपकरण का प्रयोग करें।
- घर की वायरिंग में अच्छी गुणवत्ता के तार डालें और उपकरण लगाएं।
- अच्छी गुणवत्ता की एमसीबी और ईएलसीबी लगाएं।
- बिजली प्रेस को उपयोग करने के बाद बंद कर दें।
- मोमबत्ती, चिराग और अंगीठी को सुरक्षित स्थान पर रखें।
- आग बुझाने के लिए फायर एक्सटिग्यूशर रखें।
- कपड़ों पर आग लगने के बाद भागें नहीं, बल्कि जमीन पर लेटकर लुढ़कें।
- आग लगने पर शोर मचाएं।
-
रसोईघर में बरतें यह सावधानी
- गैस के पाइप को निर्धारित समय पर बदलते रहें।
- गैस लीक होने पर बिजली के स्विच का प्रयोग न करें।
- सिलिंडर को हमेशा खड़ा रखें।
- रात्रि में प्रयोग के बाद सिलिंडर रेग्यूलेटर बंद कर दें।
- खाना बनाते समय पहने हुए कपड़ों का ध्यान रखें।
-
आग लगने पर क्या करना चाहिए
- आग लगने पर सबको बताएं।
- आग बुझाने का प्रयास करें।
- आग नहीं बुझने पर दरवाजा बंद कर बाहर निकलें।
- बिजली से आग लगने पर लाइन काट दें।
- आग लगने पर नजदीकी फायर सर्विस स्टेशन, पुलिस कंट्रोल रूम और पुलिस स्टेशन पर सूचना दें।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें