बस्ती। विश्व योग दिवस को सफल बनाने के लिए राजकीय फल उद्यान पार्क में साधकों को योगाभ्यास की क्रियाओं के साथ मर्मदाब चिकित्सा, घरेलू चिकित्सा और रोगानुसार योग का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
शनिवार को भाजपा नेता जगदीश प्रसाद शुक्ला ने योग शिविर में साधकों के साथ योगाभ्यास किया। कहा कि हमें जनपद में योग को घर-घर पहुंचाकर कर सभी लोगों को रोग मुक्त करना है। योग से शारीरिक ही नहीं, मानसिक रोग भी ठीक होते हैं। उन्होंने लोगों से 19 से 21 जून तक शिवहर्ष किसान पीजी कॉलेज में सुबह 6 बजे सपरिवार योगाभ्यास करने की अपील की। इस आयोजन में इंडियन योग एसोसिएशन उत्तर प्रदेश चैप्टर पूर्वी जोन अध्यक्ष डॉ नवीन सिंह, भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के जिला प्रभारी ओम प्रकाश आर्य के नेतृत्व में कोऑर्डिनेटर राममोहन पाल एवं योगाचार्य गरुण ध्वज पांडेय ने योगाभ्यास कराया। ओम प्रकाश आर्य ने बताया कि 21 जून को औषधियुक्त हवन सामग्री से यज्ञ कर वातावरण का शोधन भी किया जाएगा। शिविर में सुनील सिंह, सौरभ सिंह, सुभाष चौधरी, डॉ. सच्चिदानंद शुक्ला, अजय श्रीवास्तव, आशीष श्रीवास्तव, शिवेंद्र, संतोष भारद्वाज, विनोद मिश्रा, बैजनाथ, राधेश्याम आदि उपस्थित रहे।