फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तब्लीगी जमात से आए 18 लोग, चार को होम क्वारंटीन में रखा

विज्ञापन
विज्ञापन
तब्लीगी जमात से आए 18 लोग, चार होम क्वारंटीन में
विज्ञापन

नीरज श्रीवास्तव
बस्ती। दिल्ली के निजामुद्दीन में आयोजित तबलीगी जमात से बस्ती में भी 18 लोग आए हैं। प्रमुख सचिव के पत्र से खुलासे के बाद प्रशासन सकते में है। अब इन लोगों की तलाश में प्रशासन दिन रात एक किए हुए है। डीएम आशुतोष निरंजन ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि कुछ लोगों के आने की जानकारी मिली थी, जिस पर उनकी तलाश की जा रही है। इस बीच चार लोगों के बारे में जानकारी मिली जिन्हें होम क्वारंटीन में रखा गया है।
कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर लॉकडाउन किया गया है। इस बीच बस्ती में कोरोना से मौत की केजीएमयू व बीआरडी मेडिकल कॉलेज ने पुष्टि कर दी, जिससे प्रशासन के कान खड़े हो गए हैं। यह सब चल ही रहा था कि एक नया मामला बस्ती में फिर आ गया। शासन के प्रमुख सचिव ने मंगलवार को एक सूची भेज कर यहां के 18 लोगों के नामों का खुलासा किया जो दिल्ली के निजामुद्दीन में आयोजित तबलीगी जमात में शामिल हुए थे। इसकी जानकारी होते ही डीएम ने तत्काल जिम्मेदारों को इनकी तलाश के लिए सक्रिय कर दिया। मंगलवार की देर शाम से ही इनकी तलाश शुरू हो गई। इनमें से चार लोगों का पता भी टीम ने लगा लिया और उनको होम क्वारंटीन का निर्देश दिया है। फिलहाल इस नए मामले ने जिले को और संवेदनशील कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम आशुतोष निरंजन ने बताया कि 18 लोग तबलीगी जमात में शामिल हुए थे। उनकी सूची मिल गई है। उनकी तलाश जारी है। इनमें चार लोग मिले हैं, उन्हें होम क्वारंटीन करा दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें