वाल्टरगंज। निजी औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र के 60 विद्यार्थियों में मंगलवार को स्मार्ट फोन का वितरण किया गया। मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्रबंधक हरिशंकर चौधरी एवं संरक्षिका गीता चौधरी ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
हरिशंकर चौधरी ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में सरकार की यह महत्वपूर्ण पहल है। उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्र-छात्राओं को टैबलेट देकर शिक्षा के साथ ही देश दुनिया से जोड़ा जा रहा है। इस टैबलेट के माध्यम से आप छात्र-छात्राओं को तकनीकी शिक्षा के साथ ही ऑनलाइन शिक्षा प्राप्त करने में विशेष सहयोग मिल रहा है। इसके माध्यम से आप सब घर बैठे अच्छी शिक्षा प्राप्त कर सकते है। उपप्रबंधक रविशंकर चौधरी ने कहा कि टैबलेट का प्रयोग शिक्षा से संबंधित विषयों एवं कार्यों के लिए ही करें।
इस मौके पर आदित्य सिंह, राकेश तिवारी, रामप्रीत, ग्राम प्रधान दिलीप कन्नाैजिया, वसीर अहमद, प्रेमचंद चौधरी, अजय चौधरी, अमित चौहान आदि मौजूद रहे।