बस्ती। मंगला कॉलोनी में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया। इस दौरान झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। जन्मोत्सव की प्रस्तुति पर श्रद्धालु झूम उठे। पंडाल जयकारों से गूंज उठा।
चित्रकूट धाम से आए ब्रह्मर्षि आनंद ने भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण की जन्म लीलाओं का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि भगवान का अवतार धर्म की स्थापना, भक्तों की रक्षा और अधर्म के नाश के लिए होता है। श्रीराम का जीवन मर्यादा और श्रीकृष्ण की लीलाएं प्रेम व भक्ति का संदेश देती हैं। उन्होंने कहा कि धन, पद और प्रतिष्ठा स्थायी नहीं हैं, बल्कि श्रद्धा, सत्य और सदाचार ही जीवन की वास्तविक संपत्ति हैं। कथा की यजमान सुमन शुक्ला पत्नी जनार्दन प्रसाद शुक्ल हैं। जयंत्री प्रसाद शुक्ल, सुजीत कुमार शुक्ल, अजीत शुक्ल, संजीव शुक्ल, आदित्य शुक्ल, अनुराग शुक्ल, आशीष शुक्ल, रामबिहारी तिवारी, दीनानाथ शुक्ल, सुरेंद्र नाथ मिश्र, रामप्रताप शर्मा, जितेंद्र पांडेय मौजूद रहे। संवाद