फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री की निकाली प्रतीकात्मक शव यात्रा

Tue, 22 Apr 2025 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। विश्व हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह के नेतृत्व में सोमवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की प्रतीकात्मक शव यात्रा निकाली गई। जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन देकर पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन की मांग की गई।
विज्ञापन

अखिलेश सिंह ने कहा कि मुर्शिदाबाद में हिंदुओं पर अत्याचार किया गया। उनके वाहनों को जलाया गया और संपत्ति को लूटा गया। स्थिति इतनी भयावह है कि हिंदू परिवार अपने घरों से पलायन करने को मजबूर हैं। पुलिस बल पर भी पथराव की घटनाएं हुई हैं। ऐसी स्थिति में कानून व्यवस्था संभालने की जगह पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पर अनर्गल आरोप लगा रही हैं। अब स्थितियां विकट हो चली हैं और पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन ही एकमात्र विकल्प रह गया है।
विश्व हिन्दू महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष दिग्विजय सिंह राना ने कहा कि हिंदू समाज हमेशा संवैधानिक परंपराओं का पालन करता है। लेकिन कुछ लोग देश की शांति व्यवस्था को भंग कर रहे हैं। लैंड जिहाद, लव जिहाद, गोकशी और धार्मिक स्थलों पर हमले हो रहे हैं। घुसपैठिये बड़ी समस्या बन चुके है। केंद्र सरकार प्रभावी हस्तक्षेप कर हिंदू अस्मिता की रक्षा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें