फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: रेलवे की जमीन पर मकान और दुकानों पर ध्वस्तीकरण की तलवार

Thu, 09 Jan 2025 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

वाल्टरगंज। पूर्वोत्तर रेलवे की जमीन पर कब्जा करके मकान-दुकान बनाने वालों पर ध्वस्तीकरण की तलवार लटक रही है। इसको लेकर रेलवे ने कस्बे के अनेक व्यापारियों के घर पर नोटिस चस्पा की है।
इसकी जानकारी होने पर जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी बुधवार को वाल्टगंज पहुंचे। व्यापारियों की समस्याओं को सुना तथा हर संभव मदद दिलाने का भरोसा दिलाया। कस्बे के अनेक दुकानदारों ने अपनी समस्या से उन्हें अवगत करते हुए इससे निजात दिलाने की मांग की। रेलवे विभाग ने नोटिस के माध्यम से 11 जनवरी को प्रशासन से कार्रवाई करने के लिए पत्राचार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष ने आश्वासन दिया है कि रेलवे विभाग के उच्च अधिकारियों से बात करेंगे। प्रयास रहेगा कि आप लोगों के साथ न्याय हो। इस मौके पर रोलू सिंह, राजा सरदार, अमर नाथ चौधरी सहित तमाम व्यापारी मौजूद रहे।ा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें